Bus Stop | एक लड़के की प्यार की कहानी

एक लड़की बस अड्डे पर खड़ी होकर बस का इन्तिज़ार कर रही है, तभी एक लड़का वहां पर आकर लड़की के पास खड़ा हो जाता है। लड़की लड़के को देखकर मुँह चिढ़ाती है। दोनों बस का इन्तिज़ार करने लगते है। कुछ देर बाद लड़का लड़की की तरफ देखते हुए अपने मोबाइल फ़ोन को अपनी जेब से निकाल कर किसी को फोन मिलाता है। और कहता है 

लड़का - अरे कितनी देर लगेगी। मैं गाड़ी का इन्तिज़ार कर रहा हूँ.... अर मेरी गाड़ी ऑडी कब ठीक होगी। मैं उस गाड़ी के इन्तिज़ार में बस स्टॉप पर आ गया हूँ। ओर बस में मैं चढ़ने वाला हूँ नहीं। जल्दी से जल्दी मेरी ऑडी भेजो...ठीक है। 

लड़की - क्या बात है जी आप बहुत ज्यादा परेशान लग रहे हो। 
लड़का - अब क्या बताऊ मैडम आपको? मैंने यहाँ पास ही में 5 हजार एकड़ जमीन ली है। ओर मुझे उस जमीन पर एक फैक्टरी डालनी है। उसी सिलसिले में मैं यहाँ आया था। कम्बख्त मेरी किस्मत ख़राब की मेरी गाड़ी ख़राब हो गयी। 
लड़की - ओह !!!!!!!
(तभी लड़के के फ़ोन पर कार के ड्राइवर का फ़ोन आता है)
लड़का - (फोन उठाकर कान पर लगता है) क्या बकवास कर रहा है तू, गाडी ठीक नहीं हो सकती। चल ठीक है, गाड़ी ठीक नहीं हो सकती तो तू मेरा हेलीकॉप्टर भेज। समझा ! अभी भेज। 
लड़की - आपके पास हेलीकाप्टर भी... 
लड़का - हेलीकाप्टर एक नहीं जी ! मेरे पास 5 - 5 हेलीकाप्टर है। 
लड़की - (खुश होकर हाथो पर गिनती करते हुए) आपकी शादी हो चुकी है क्या जी ? 
लड़का - शादी कहाँ हुई है जी, शादी के लिए तो एक अच्छी लड़की मिलनी चाहिए ना। अच्छी लड़की आज तक कोई मिली नहीं। ऐसी कोई लड़की मिले जो मुझे देखते ही बस पसंद आ जाये। 
लड़की - आ... वैसे आपसे एक बात पूछू 
 
लड़की - आपको कैसी लड़की पसंद है जी ?
लड़का - आ... मुझे बिलकुल सिम्पल लड़की चाहिए जी। बिलकुल आप जैसी लड़की। सुन्दर हो सुशील हो, सलवार सूट पहनती हो, चाहे लड़की गरीब घर की ही क्यों ना हो ? 
लड़की - वाह ! कितने अच्छे इंसान है आप। इतने अमीर होकर भी, इतने नेक विचार है आपके। 
लड़का - वैसे आपकी शादी हो गयी क्या? 
लड़की - नहीं जी, मैं अभी तक कवांरी हूँ। 
लड़का - तो, आपका क्या विचार है हम दोनों की शादी के बारे में 
लड़की - आप क्यों मजाक कर रहे है मुझसे ऐसा ?
लड़का - नहीं नहीं मैं मजाक नहीं कर रहा। आज के ज़माने में ऐसी लड़कियां मिलती कहाँ है ? जो सुन्दर हो। सुशील हो। सलवार सूट पहनती हो 

(लड़का शर्माते हुए लड़की को देखता है)
(लड़की शर्माते हुए लड़के को देखती है)
(लड़का व् लड़की दोनों एक दूसरे को देखकर खुश होते रहते है, तभी लड़के का दोस्त दोनों के पास आकर रुकता है)
 (लड़का अपने दोस्त को गुस्से में देखता है)

दोस्त - अरे सौरव आज बस नहीं आएगी। चल चल बैठ मेरे पीछे। तुझे फैक्टरी में छोड़ देता हूँ। तुझे हजार बार बोला मैंने एक साइकिल ही ले ले। तुझे फैक्टरी में 10000 रूपये महीना मिलता है, तू एक साइकिल भी नहीं खरीद सकता। चल आ बैठ मेरे पीछे छोड़ देता हूँ तुझे फैक्टरी 


दोस्तों, मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आएगी। यदि यह पोस्ट आपको पसंद आयी है, तो आप यह पोस्ट को आपके सभी दोस्तों ओर रिस्तेदारो को जरूर शेयर करे ताकि वह सब भी यह जानकारी का लाभ उठा सके। ओर आगे भी ऐसी इनोवेटिव जानकारी के लिए हमारी Admax Entertainment की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करे धन्यवाद !!!

Post a Comment

0 Comments