धोखे बाज लड़की

Seen 1 Ext. On the road. Day

काजल ओर उसकी बेटी सड़क पर खड़े हुए किसी बाइकर का इन्तिज़ार कर रहे है, तभी रवि नाम का एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आ रहा होता है, तब काजल रवि को हाथ के इशारे से मोटर साइकिल को रोकने के लिए कहती है|


Seen 2 Ext. On the road. Day ( रवि काजल आयशा )

बाइक रोकने के बाद रवि काजल से कहता है

                रवि - हाँ बहनजी, बोलो क्या बात है? 

                काजल  भाई साहब मेरी बेटी की तबियत बहुत ख़राब है, आप हमें हॉस्पिटल तक छोड़ दीजिये बस,                                  भगवान आपका भला करेगा |

                रवि - हाँ हाँ बहन जी, आओ बैठो 

यह कहने के बाद रवि अपनी बाइक को स्टार्ट करता है, ओर उसके बाद काजल ओर उसकी बेटी भी रवि के पीछे बैठ जाते है, ओर इसके बाद रवि उन दोनों को लेकर हॉस्पिटल की तरफ लेकर चल देता है |


Seen 3 Ext. On the road. Day

जब रवि दोनों को लेकर हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था, तब काजल रवि के कंधे पर हाथ मारते हुए गाड़ी को रोकने के लिए कहती है, तब रवि गाड़ी को रोक देता है, 


Seen 4 Ext. On the road. Day

बाइक रुकते ही काजल बाइक से उतर जाती है, ओर फिर अपनी बेटी को भी उतार लेती है, तभी रवि काजल से पूछता है -

                रवि - अरे बहन जी, आपने मोटर साइकिल क्यों रुकवा दी?

                काजल - एक मिनट, अभी बताती हूँ 

तभी काजल रवि के गले में अपनी दोनों बाहें डाल देती है, ओर अपने मुहं को उसके कंधे पर मुस्कुराते हुए अलट पलट कर रखने लगती है, ओर तभी काजल का एक साथी चुपके से दोनों के फोटो खीचने लगता है, जिसका रवि को कुछ भी पता नहीं होता है,  तब रवि काजल को कहता है 

               रवि (गुस्से में) - अरे बहन जी ! ये आप क्या कर रही हो ? छोडो मुझे | बहन जी आप क्या                                                            कर रही हो? अरे बहन जी, छोडो मुझे। अरे आपका दिमाग ख़राब है, बहन जी,                                                        ये आप क्या कर रही हो ?

तभी रवि की नजर काजल के साथी सोनू  पर जाती है, जो उन दोनों के फोटो खीचता रहता है, यह देखकर बाइक वाला भाई आश्चर्यजनक होकर एक नजर काजल के साथी सोनू को देखता है, ओर फिर एक नजर काजल को देखता है, ओर फिर तुरंत काजल के साथी को देखने लगता है। 


Seen 5 Ext. On the road. Day. Close seen. 

                काजल - लो छोड़ दिया, ओर हो गया आपका काम। ओर अब मेरी एक बात ना ध्यान से सुनना


Seen 6 Ext. On the road. Day. Medium seen. All Charectors

                काजल - अब तू अपनी ये चैन, अपनी ये सारी अंगूठियाँ, अपना पर्स, मोबाइल ओर हाँ .... इस बाइक की                               चाबी निकाल कर जल्दी से मेरे हवाले कर दे। 

                रवि - अरे बहन जी ! मैं तो आपकी मदद कर रहा था |

काजल (अपनी ऊँगली दिखाती हुए ) - बस ! ज्यादा बकवास करने की जरूरत नहीं है, समझ गया ! अब फटाफट ये सब सामान निकाल के मेरे हवाले कर दे, वर्ना ! मेरे साथी ने हम दोनों की जो फोटो खिंची है ना, वो इन्टरनेट पर वायरल कर दूँगी, समझा ! 

                सोनू (गुस्से में ) - ओय ! जल्दी कर जल्दी। हमारे पास ज्यादा टाइम नहीं है। 

                बाइक वाला - बहन जी, आप ऐसा मत करिये प्लीज। 

काजल गुस्से में आँखों को इधर उधर चलाते हुए, ओर अपनी मुहं को इधर उधर देखते हुए गुस्से में बाइक वाले से कहती है (ओर बराबर में काजल का साथी अपनी मुंडी को काजल की बातो पर हिलाता रहता है )

                काजल - जल्दी कर, निकाल फटाफट 

तब बाइक वाला मजबूर होकर धीरे धीरे अपनी अंगूठी निकालने लगता है, परन्तु उसकी ऊँगली से अंगूठी निकल नहीं रही थी, तो काजल खुद जल्दी से अंगूठियों को निकाल लेती है, ओर कहती है 

                काजल - चैन भी निकाल 

तब रवि उदास होकर अपनी चैन उतार कर काजल को दे देता है, तब काजल बाइक वाले से कहती है 

                काजल - पर्स.... पर्स ओर मोबाइल दोनों 

तब बाइक वाला अपना पर्स को काजल को देने के लिए निकलता है तो काजल जल्दी से उसके हाथो से पर्स को छीन लेती है, ओर उसकी जेब पर हाथ मारकर कहती है 

                काजल - मोबाइल निकाल फटाफट 

अब रवि मोबाइल भी दे देता है, अब काजल कहती है 

                काजल - ओर बाइक की चाबी

रवि काजल के अत्याचार वाले मुहं को देखने लगता है तो काजल गुस्से में कहती है 

                काजल - चाबी दे फटाफट 

तब रवि बाइक की चाबी भी काजल को दे देता है, तब काजल बाइक वाले से कहती है 

                काजल - चल.... जा | खड़ा हो.....जा 

तब बाइक वाला गाड़ी से उतर कर धोकेबाज काजल के चेहरे को देखने लगता है 


Seen 7 Ext. On the road. Day. Medium seen. All Charectors

                काजल (गुस्से में ) - अब खड़ा खड़ा मेरा मूंह क्या देख रहा है, चल जा यहाँ से 

                आयशा - अंकल एक मिनट रुको, जरा वापस आओ 


Seen 8 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन 

                काजल - अब तुझे क्या परेशानी हो गयी 


Seen 9 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन 

                आयशा - मम्मी अंकल का सारा सामान वापस करो 


Seen 10 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( रवि सोनू काजल आयशा )

                काजल - तू पागल है, तेरा दिमाग ख़राब हो गया है क्या ?


Seen 11 Ext. On the road. Day. Medeum seen (All Caracters)

                आयशा - पागल मैं नहीं मम्मी, पागल तुम हो 


Seen 12 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( आयशा )

                आयशा - मम्मी तुम्हारी इन्ही हरकतों की वजह से पापा हमें छोड़कर चले गए 


Seen 13 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( सोनू रवि काजल आयशा )

                रवि - वाह ! बेटी वाह ! क्या बात कही है तूने। अगर तुम्हारे जैसे अच्छे संस्कार तुम्हारी माँ को भी मिले होते तो ये ऐसी ना होती। और बहन जी, एक बात आपने कभी सोची है। अगर आपके जैसी बेहुदा हरकते बड़ी होकर आपकी बेटी भी करे तो आपके दिल पर क्या गुजरेगी आपने कभी सोचा है। 


Seen 14 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( आयशा )

                आयशा - मम्मी अब सोच क्या रही हो ? अंकल का सारा सामान वापस करो और इनसे माफ़ी मानगो। 


Seen 15 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( सोनू रवि काजल आयशा )

                काजल (गिड़गिड़ाते हुए) - भाई साहब आप मुझे ना माफ़ कर दीजिये ओर ये लीजिये आपका सारा सामान। ( दोनों हाथ जोड़कर ) आज के बाद मैं ये सब काम कभी नहीं करूंगी। 


Seen 16 Ext. On the road. Day. क्लोज शीन ( सोनू असलम रवि काजल आयशा )

                काजल - नमस्कार प्रिय दर्शको ! हमने जो यह वीडियो बनाई है यह एक सामाजिक सन्देश देने के लिए बनाई है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो हमें गलत कदम कभी भी नहीं उठाना चाहिए। क्योंकि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। 

                आयशा - और अगर आपको हमारी यह वीडियो पसंद आयी है तो वीडियो को लाइक करे, कमेंट करे, शेयर करे। ओर हाँ हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिलकुल नहीं भूलना। ओर छोटी सी बैल को भी जरूर दबा देना। धन्यवाद ! (लास्ट में सभी लोग हाथ जोड़ते हुए )


दोस्तों, मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आएगी। यदि यह पोस्ट आपको पसंद आयी है, तो आप यह पोस्ट को आपके सभी दोस्तों ओर रिस्तेदारो को जरूर शेयर करे ताकि वह सब भी यह जानकारी का लाभ उठा सके। ओर आगे भी ऐसी इनोवेटिव जानकारी के लिए हमारी Admax Entertainment की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करे धन्यवाद !!!

Post a Comment

0 Comments